फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी कामगारों पर निगरानी के लिए तीन हजार ग्राम समिति बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी कामगारों पर निगरानी के लिए तीन हजार ग्राम समिति बनी
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने जिले में दूसरे राज्यों से आने वाली कामगारों की निगरानी बढ़ा दी है। इसके लिए ग्रामवार करीब तीन हजार निगरानी समिति बनाई गई हैं। बाहरी कामगार के घर के बाहर क्वारंटीन फ्लावर लगेगा। साथ ही प्रवासी कामगार के घर में गांव के किसी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी होगी। लॉकडाउन तीन की निगरानी तेज हो गई है। दूसरे राज्यों से आने वालों पर कड़ी निगाह है। सूत्रों के अनुसार जिले में करीब बीस हजार लोग दूसरे राज्यों से आए हैं। कामगारों का आना जारी है, सभी क्वारंटीन सेंटर में हैं। 1128 ग्राम पंचायत में एक से तीन तक गांव हैं। इस प्रकार करीब तीन हजार गांव हैं। क्वारंटीन के बाद कामगार अपने गांव जाएंगे। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि प्रवासी कामगारों पर निगाह रखने के लिए 1128 ग्राम पंचायत में निगरानी समिति बनी हैं। समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान हैं। आशा, आंगनबाड़ी, चौकीदार, राशन डीलर, तथा रोजगार सेवक सदस्य हैं। समिति यह देखेगी कि क्वारंटीन से आए व्यक्ति को अलग कमरे में रखा है या नहीं, परिवार के सभी सदस्यों की संख्या नोट करेगी। प्रवासी व्यक्ति से गांव के किसी भी व्यक्ति से नहीं मिलने दिया जाना है। समिति प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट फोन से बीडीओ को देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें