फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक की मौत से क्षेत्र में बना दहशत का माहौल, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। जनपद बिजनौर में कोरोना संक्रमण से चांदपुर के निजी चिकित्सक के रूप में हुई पहली मौत की खबर ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। लॉकडाउन के चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के चलते चार मई से लॉक डाउन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। नगर में कोरोना संक्रमित की संख्या छह हो गई, जिसमें एक कानपुर में मिला चांदपुर निवासी जमाती भी शामिल है। दो कोरोना संक्रमित कानपुर में मिला जमाती व मोहल्ला शाहचंदन निवासी ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने पूरे नगर क्षेत्र को सील कर दिया और किराना स्टोर, मेडिकल स्टोर, दूध की डेयरी आदि पूरी तरह से बंद करा दिए थे। मंगलवार की रात्रि कोरोना संक्रमित मेरठ में भर्ती चिकित्सक की मौत की खबर से लोगों में भय पैदा हो गया। एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव लॉकडाउन की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। एसडीएम, सीओ ने लोगों से घर में रहकर ही कोरोना वायरस को हराने की अपील करते हुए कहा कि किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सीओ ने कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के सम्पर्क में आए लोगों से अपने स्वास्थ्य की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें