फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी की तीन कारों के साथ तीन व्यक्तियों को दबोचा , चालान

विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में पुलिस की गिरफ्त में आए कार चोरी करने के आरोपी युवक। इनमें एक गाजियाबाद और दो ? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
चोरी की तीन कारों के साथ तीन चोर दबोचे
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। पुलिस ने चोरी की तीन कारों के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया और उनका चालान कर दिया। बदमाशों ने तीनों कारों को क्षेत्र के गांव जैतरा और एसडीएम के तिराहे से चोरी किया था। आरोपी इन्हें बेचने के लिए गाजियाबाद लेकर जा रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अमखेड़ा मार्ग से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस 315 बोर और एक चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार सुबह क्षेत्र गांव मौज्जमपुर जैतरा और एसडीएम कोर्ट तिराहा से चोरों ने दो ईको व एक सेंट्रो कार को चोरी कर ली थी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। मंगलवार सुबह चोरी की तीन कारों के साथ तीन चोरों को पुलिस ने दबोच लिया। उन्होंने पूछताछ के दौरान जनपद के अन्य थानों, उत्तराखंड व दिल्ली से भी वाहनों की चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों में जसप्रीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव बरखेड़ा पांडे थाना आईटीआई जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड हाल निवासी सुभाष नगर थाना काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड, जावेद पुत्र सईद निवासी मिर्जापुर थाना खानपुर जनपद बुलंदशहर हाल निवासी पहला पुस्ता नुरानी मस्जिद थाना खोड़ा जनपद गाजियाबाद और शहजाद पुत्र अब्दुल सलाम गांव मिर्जापुर थाना खानपुर जनपद बुलंदशहर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें