फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से मिला भाकियू का प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
नजीबाबाद में एसडीएम को समस्याएं बताते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला। एसडीएम ने किसानों को दो दिन में सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह के नेतृत्व में किसान मंगलवार को एसडीएम विजय वर्धन तोमर से मिले। उन्होंने कहा कि आगामी पेराई सत्र शुरू होने में तीन माह शेष है, लेकिन नजीबाबाद चीनी मिल ने किसानों को गत पेराई सत्र का संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान अभी तक नहीं किया। नजीबाबाद चीनी मिल किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान करने में सबसे पिछड़ी हुई है, जिससे किसानों को आर्थिक संकटों से गुजरना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विद्युत निगम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विद्युत कटौती होने से किसानों में रोष व्याप्त है। एसडीएम ने किसान प्रतिनिधिमंडल को दो दिन के भीतर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में विजय सिंह, इकबाल सिंह, भोपाल राठी, विनोद परमार, सुनील कुमार, नीटू सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें