फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चोरों को दबोचकर माल किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन चोरों को दबोचकर माल किया बरामद
विज्ञापन

अफजलगढ़। पुलिस ने नगर में एक माह पूर्व एक ही रात में तीन दुकानों में हुई चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नौ दिसंबर को एसपी देहात संजय कुमार ने कोतवाली में चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि नौ दिसंबर की रात चोरों ने नगर में बस स्टैंड स्थित तीन दुकानों के शटर व ताले तोड़कर हुई चोरी के मामले में एसओजी व स्थानीय पुलिस टीम लगी थी। स्वॉट टीम व पुलिस ने सूचना पर मंझोली के पास आम के बाग में बनी झोपड़ी से तीन चोरों को दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सोनू उर्फ सोहेल निवासी डूडा कॉलोनी, देवेंद्र उर्फ छोटू निवासी गांव खालापार साहनपुर नजीबाबाद तथा रोहित कुमार निवासी गांव बिजौरी नजीबाबाद बताए। उनके पास से चोरी की तीन बाइक, तीन तमंचे बरामद हुए। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों के पास से नगर में दुकानों से चोरी हुआ कॉस्मेटिक का सामान, जैकेट, जींस व करीब 40 हजार की नगदी बरामद की गई है। आरोपी देवेंद्र पर बिजनौर, बरेली तथा उत्तराखंड के अलग अलग थानों पर करीब 24 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को दबोचने वाली टीम में स्वॉट टीम प्रभारी राजकुमार शर्मा, एसआई मनोज परमार, संजय कुमार, एसएसआई अरविंद भदौरिया, एसआई केपी सिंह, मैन कुमार, सिपाही शाकिरा खान व राहुल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें