फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर दो भाइयों सहित तीन किशोरों की मौत

Thu, 31 May 2018 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
गांव सिकंदपुर में बिजली के तार की चपेट में आने हुई तीन किशोरों की मौत के बाद जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नूरपुर/शिवाला कलां (बिजनौर)। गांव सिकंदरपुर के पास बुधवार सुबह हाईटेंशन विद्युत लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर बाइक सवार दो सगे भाइयों सहित तीन किशोरों की मौत हो गई। मरने वाले तीनों किशोर 15 वर्ष से कम उम्र के थे और बाइक से बाग की रखवाली कर रहे अपने दादा को नाश्ता देने जा रहे थे। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने फीना-चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम चांदपुर ने बिजली निगम की ओर से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक परिजनों को सौंपे, जिसके बाद दोपहर करीब 12 बजे जाम खोला गया। करीब तीन घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने विद्युत निगम अज्ञात अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।            
विज्ञापन

 मरने वालों में दो सगे भाई गांव गोयली निवासी सादिक (14) व सारिक (11) पुत्र फिरासत थे, तीसरा इनका ममेरा भाई आसिफ (10) पुत्र लड्डन था। फिरासत ने शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक आम का बाग ठेके पर ले रखा है, जिसकी रखवाली उसके पिता सईद अहमद करते हैं। बुधवार की सुबह ये तीनों बाइक से सईद अहमद को नाश्ता देने जा रहे थे। मेन रोड से सिकंदरपुर को जाने वाले रास्ते पर कैलाश के क्रेशर के पीछे 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटा पड़ा था। जैसे ही तीनों किशोर वहां पहुंचे तो टूटा हुआ तार उनकी बाइक में उलझ गया और तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने बिजलीघर पर सूचना देकर करंट बंद कराया। ग्रामीणों ने गांव सिंघा के सामने फीना-चांदपुर मार्ग पर अवरोधक लगाकर जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर शिवाला कलां वीरेंद्र सिंह ने ग्रामवासियों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने मुआवजा मिलने व उच्चाधिकारियों के मौके पर पहुंचने तक जाम खोलने से मना कर दिया। चांदपुर विधायक कमलेश सैनी भी मौके पर पहुंची और परिजनों को हर संभव मदद कराने का भरोसा दिलाया। दोपहर करीब 12 बजे जाम खोल दिया गया। फिरासत के तीन पुत्र थे, जिनमें दो की मौत हो गई। उसका सबसे छोटा पुत्र करीब पांच माह का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें