शेरकोट। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तीन तलाक देने और प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। बताया था कि उसकी शादी करीब डेढ़ माह पूर्व से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में कार और दस लाख रुपए की मांग करने लगे। ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मायके के लोग उसे अपने साथ ले आए। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर एक दिसंबर को पति उसके मायके पहुंचा और तीन तलाक देकर चला गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित सात ससुराल वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।