फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चीनी मिलों ने नहीं दिया फूटी कौड़ी का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन चीनी मिलों ने नहीं किया फूटी कौड़ी का भुगतान
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम द्वारा गन्ना भुगतान के पिछले सप्ताह के लक्ष्य के बावजूद तीन चीनी मिलों ने फूटी कौड़ी का भी भुगतान नहीं दिया। कुछ मिलों ने ज्यादा भुगतान दिया तो कुछ ने कम। डीएम ने लक्ष्य के अनुसार भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के अफसरों की जमकर क्लास ली। अफसरों से अगले सप्ताह पूरा भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम रमाकांत पांडेय हर सप्ताह चीनी मिलों को गन्ना मूल्य भुगतान करने का लक्ष्य दे रहे हैं और सप्ताह के अंत में समीक्षा बैठक करते हैं। पिछले सप्ताह डीएम ने मिलों को भुगतान का लक्ष्य दिया था। धामपुर मिल को 15 करोड़, स्योहारा मिल को 15, बिलाई मिल को 12, बहादरपुर मिल को 6.5, बरकातपुर मिल को सात, बुंदकी मिल को छह, चांदपुर व नजीबाबाद को पांच-पांच व बिजनौर मिल को चार करोड़ के भुगतान का लक्ष्य दिया गया था। धामपुर मिल ने 6.25, स्योहारा मिल ने 23, बिलाई ने 10.27, बरकातपुर मिल ने 10.25, चांदपुर ने 3.24, बिजनौर ने 4.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया। बहादरपुर, नजीबाबाद व बुंदकी चीनी मिल ने एक रुपये का भी भुगतान नहीं किया। 75.50 करोड़ के भुगतान के लक्ष्य के सापेक्ष चीनी मिलों ने 57.86 करोड़ का ही भुगतान किया। डीएम ने भुगतान न करने वाली व कम भुगतान करने वाली चीनी मिलों को जमकर फटकार लगाई। कहा कि भुगतान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस सप्ताह के लिए धामपुर मिल को 15, स्योहारा मिल को 15, बिलाई को दस, बहादरपुर को पांच, बरकातपुर को सात, बुंदकी को पांच, चांदपुर व बिजनौर को चार-चार, नजीबाबाद चीनी मिल को पांच करोड़ के गन्ना भुगतान का लक्ष्य दिया है। कहा कि चीनी मिलों को कम से कम लक्ष्य के अनुसार तो भुगतान करना ही है। चीनी मिलें इससे भी ज्यादा भुगतान करने की कोशिश करें। बैठक में डीसीओ यशपाल सिंह सहित सभी चीनी मिलों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें