फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मालन नदी में दो किशोर समेत तीन डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/किरतपुर। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे उफन रही मालन नदी में नहाने गए किरतपुर के तीन किशोरों ने पुल से छलांग लगा दी। दो किशोर मालन नदी के तेज बहाव में बह गए, जबकि इनका तीसरा साथी तैरकर बाहर निकल आया। उधर रावली गांव के पास मालन नदी के रपटे को पार कर एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। दोनों ही घटनाओं में डूबने वालों की लोगों ने वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं गोताखोर डूबने वालों की तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम चार बजे किरतपुर के मोहल्ला राधगान निवासी शाबान (15) पुत्र शादाब, आलिम (16) पुत्र आजम और सादिम (15) पुत्र शाहआलम मालन नदी में नहाने के लिए गए। पुलिस के मुताबिक तीनों दोस्तों ने किरतपुर-मंडावर मार्ग स्थित मालन के पुल से नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाकर तैरते हुए तीनों साथी पुल के नीचे से निकलना चाह रहे थे। मगर नदी में उफान और तेज बहाव होने की वजह से डूब गए।
हालांकि कुछ देर के बाद सादिम तैरते हुए किसी तरह नदी से बाहर निकल आया जबकि शाबान और आलिम का कहीं पता नहीं लग पाया। पुल पर मौजूद राहगीरों ने डूबते हुए किशोरों की वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन

खबर मिलते ही परिवार वाले और मोहल्लेवासी मालन नदी के पुल पर पहुंचे। थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए और गोताखोंरो को लगाया गया। मगर देर शाम तक दोनों किशोरों का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें