नहटौर में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद
नहटौर (बिजनौर)। ग्राम श्यालू नंगला जा रहे महमूदपुर कामिल उर्फ नवादा निवासी राज मिस्त्री सईद (45), फरीदपुर निवासी नूर शाह (55) तथा काजीपुर निवासी नूर आलम (30) की बाइक में कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार भी पलट गई। कार का चालक मौके से भाग निकला।
नूर शाह और नूर आलम राज मिस्त्री सईद के पास मजदूरी करते थे। तीनों बृहस्पतिवार की सुबह बाइक द्वारा श्यालू नंगला में काम पर जा रहे थे। फुलसंदा में कोतवाली देहात की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां सईद तथा नूर शाह को मृत घोषित कर दिया गया। नूर आलम को बिजनौर रेफर किया गया।
उसने भी बिजनौर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नहटौर में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद
नहटौर में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद
नहटौर में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद