फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: संदीप हत्याकांड में तीन को आजीवन कारावास की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
22 जून 2018 को ग्राम रामनगर गोसाई निवासी संदीप किया था जानलेवा हमला
विज्ञापन

मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में हो गई थी मौत, भाई ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद्र शुक्ला ने संदीप हत्याकांड में दोषी मानते हुए प्रताप सिंह, जरनैल सिंह और चानन सिंह को आजीवन कारावास एवं 55-55 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थ दंड की राशि में से एक लाख रुपये वादी सतबीर सिंह को देने के आदेश दिए हैं।
शासकीय अधिवक्ता मुकेश चौहान के अनुसार थाना बढ़ापुर के ग्राम रामनगर गोसाई निवासी सतवीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 22 जून 2018 को उसका भाई संदीप शेरकोट से अपने घर जाते वक्त रास्ते में हरेवली में नवील नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था। तभी प्रताप सिंह, जरनैल सिंह और चानन सिंह निवासी ग्राम सहरावाला धारदार हथियारों से लैस होकर वहां आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संदीप पर हमला बोल दिया। ये लोग संदीप को मरा समझ कर तलवार लहराते हुए भाग गए। गंभीर घायल को संदीप को मेरठ ले जाया गया। उसकी आनंद हॉस्पिटल में मौत हो गई। इस मामले में कोर्ट ने संदीप की हत्या दोषी पाते हुए प्रताप सिंह, जरनैल सिंह, चानन सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें