फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किशोरी से छेड़खानी के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर किया था प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में शुक्रवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है। एक नामजद आरोपी फरदीन का बृहस्पतिवार को चालान किया गया था। अब तक इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
धामपुर नगर निवासी किशोरी के साथ बुधवार को कुछ युवकों ने छेड़खानी की थी। निकाह करने की धमकी भी दी थी। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई थी। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला नई सराय निवासी फरदीन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार देर शाम भगत सिंह चौक पर हंगामा किया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन और अन्य आरोपियों गांव नींदडू निवासी मोहम्मद रिहान पुत्र सईद अहमद, सुल्तान पुत्र खुर्शीद अहमद, धामपुर नई बस्ती नई सराय निवासी मोहम्मद आफताब पुत्र खुर्शीद अहमद को गिरफ्तार किया है। तीनों का पॉक्सो एक्ट में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें