फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार के सामने आ गए तीन गुलदार

Sat, 12 Jul 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ गांव गढ़वावाला कब्रिस्तान के निकट सड़क पर घूमता गुलदार। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
अफजलगढ़/ धामपुर। गांव गढ़वावाला निवासी बिलाल मलिक शुक्रवार रात करीब 9 बजे कार से अफजलगढ़ की ओर आ रहा था। जब वह गांव में ही कब्रिस्तान के पास पहुंचा तो कार के सामने तीन गुलदार आ गए। दो गुलदार झाड़ी में चले गए, एक सड़क पर ही रुक गया।
विज्ञापन

युवक ने गुलदार की वीडियो बनाई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गांव गढ़वावाला व मेघपुर निवासी ग्राम प्रधान मुख्तियार मलिक, बिलाल मलिक, सुहैल मलिक, शाहनवाज मलिक, हैदर मलिक, ग्राम प्रधान मेघपुर रिजवान ने बताया कि इस मार्ग पर आवागमन लगा रहता है अब ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। मिलक मुकीमपुर में गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत : धामपुर के गांव जमापुर जागीर और मिलक मुकीमपुर में पिछले कई दिनों से गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीण नौशाद, भूरा, तिपमल, महावीर, पंकज कुमार आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनके गांव के जंगलों में गुलदार अधिक दिखाई दे रहा है। जिसके डर की वजह से लोगों ने जंगल में जाना बंद कर दिया है। रेंजर गोविंद राम गंगवार का कहना है कि दोनों गांवों में जल्दी पिंजरा लगवा कर गुलदार को पकड़वाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें