फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार के हमले में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार के हमले में तीन घायल
विज्ञापन

नगीना/रायपुर देहात। गांव टांडा माईदास में गुलदार ने युवती समेत तीन लोगों को हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। गांव टांडा माईदास से तीन किमी दूरी जंगल में कन्हैया सिंह बृहस्पतिवार देर शाम खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में पीछे से आए गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कन्हैया को गुलदार ने सीने से लेकर सिर तक कई जगह हमला करके घायल कर दिया। देर शाम बनवाला साइड में टांडा माईदास के पास जंगल में गुलदार ने मोहल्ला गढ़ी निवासी हरपाल को भी घायल कर दिया। हरपाल को नजीबाबाद के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। एक ही दिन में दो लोगों के घायल होने के बाद भी वन विभाग ने गांव में जाकर सुध नहीं ली है। शुक्रवार को भी गांव टांडा माईदास की ही चंदप्रकाश की पुत्री पूजा पर गुलदार ने हमला कर दिया। पूजा खेत पर जा रही थी। गुलदार के पंजे से पूजा का चेहरा जख्मी हो गया।लोगों के शोर मचाने पर गुलदार जंगलों में भाग गया। बुरी तरह से जख्मी पूजा को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें