फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सेंट मैरीज की लापता सिस्टर का तीन दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
सेंट मैरीस स्कूल की लापता सिस्टर सजीथा
विज्ञापन
धामपुर। सेंट मैरीस स्कूल में कार्यरत लापता सिस्टर सजीथा (61) का पुलिस तीसरे दिन बाद भी पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

स्योहारा मार्ग स्थित सेंट मैरीज स्कूल में कार्यरत सिस्टर सजीथा 22 जुलाई बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि मूल रूप से केरल निवासी सिस्टर सजीथा तीन वर्षों से दीत्तनपुर स्थित सेंट मैरीज कांवेंट स्कूल के कार्यालय में कार्यरत थी। प्रधानाचार्या सिस्टर अल्वीना ने बताया कि सिस्टर सजीथा का पंजाब के लिए स्थानांतरण हो चुका था। 29 जुलाई को उनकी रवानगी होने थी।
बुधवार सुबह सवा पांच बजे वह किसी को बिना बताए स्कूल से चली गई और वापस नहीं आईं। सीसीटीवी फुटेज में वह एक बस में सवार होती दिख रही हैं। बताया गया कि स्कूल परिसर में स्थित आवास में रहती थी। उनका सामान भी वहीं रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सिस्टर की लोकेशन तलाशने का प्रयास कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस की ओर से सिस्टर को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें