संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। कार्बेट आंचल में तीन दिवसीय पक्षी सर्वेक्षण का कार्य मंगलवार से हो गया। पूरे आंचलिक क्षेत्र में 27 टीमों को पक्षी गणना में लगाया गया है। कार्बेट आंचल के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर टाइगर रिजर्व एवं लैंसडॅान वन प्रभाग में पक्षी सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिसका मंगलवार को उद्घाटन कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डाॅ. धीरज पाण्डेय ने किया।
उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले सर्वेक्षण में देश के 65 पक्षी अवलोकक शामिल हैं। 27 टीमें बनाई गई हैं, 135 बर्ड टेलस पर तीन दिनों में 700 किमी की दूरी तय की जाएगी। कार्बेट फांउडेशन, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, ओरिएंटल टेलस संस्थाओं के सहयोग से यह कार्य किया जा रहा है। पक्षियों का सर्वेक्षण बिंदु विधि, ट्रेल निरीक्षण विधि से किया। इस अवसर पर कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ आशुतोष सिंह, कालागढ़ की उप प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ. शालिनी जोशी, छिंदर पाल, ललित आर्या, दीप्ति पटवाल, मिराज अनवर, प्रेमा बिष्ट, रितु बेलवाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
अथहर महमूद सिद्दीकी