फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की तीन बेटियों ने यूपीएससी में लहराया परचम

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम बास्टा की यूपीएससी की टॉपर श्रुति शर्मा अपने परिजनों के साथ। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जिले की तीन बेटियों ने यूपीएससी में लहराया परचम
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की तीन बेटियों ने यूपीएससी की परीक्षा में परचम लहराकर है। यूपीएससी की टॉपर बेटी श्रुति शर्मा बिजनौर के गांव बास्टा की रहने वाली है। शहर की स्मृति भारद्वाज और सहसपुर की डॉ. शुमाएला ने भी यूपीएससी की परीक्षा पास करने में सफलता हासिल की है।
सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे आए तो बिजनौर का नाम पूरे देश में छा गया। जिले को यह गौरव मिला बास्टा की रहने वाली श्रुति शर्मा की वजह से, जिसने सिविल सेवा परीक्षा में पहली रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति भारद्वाज को 176वीं रैंक मिली है, जबकि सहसपुर की रहने वाली डॉ. शुमाएला चौधरी को 368 वीं रैंक हासिल हुई है। स्मृति भारद्वाज को रैंक के लिहाज से आईपीएस की श्रेणी मिल सकती है। परीक्षा में पास होने की खबर मिलते ही इनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें