फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईख के खेत से मिले फिशिंग कैट के तीन शावक

Tue, 02 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नूरपुर क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर पुरैना के जंगल में मिले फिशिंग कैट के शावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के गोहावर में एक खेत से फिशिंग कैट के तीन शावक मिले हैं।
विज्ञापन


कैट फेमिली की मादा ईख के खेत में ही बच्चों को जन्म देती है। इस समय ईख के खेत बहुत कम हो गए हैं। जो खेत बचे हैं, उनमें अक्सर शावक देखने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


गांव अब्दुल्लापुर पुरैना के जंगल में भी सोमवार शाम को फिशिंग कैट के तीन शावक मिले। तीनों शावक किसान वीर सिंह के खेत से मिले हैं। फिशिंग कैट के शावकों को देखने के लिए आसपास के गांवों के किसान भी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में खूंखार जानवरों की मौजूदगी से किसानों में दहशत है।
विज्ञापन


वन विभाग के अफसरों ने गांववालों से शावकों को खेत में वहीं छोड़ने के लिए कहा है, जहां वे मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें