फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार के हमले में बाइक सवार तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार के हमले में बाइक सवार तीन युवक घायल
विज्ञापन

नांगलासोती। सबलपुर बीतरा मार्ग पर गन्ने के खेत से निकलकर गुलदार ने बाइक सवार तीन युवकों को हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने घायलों के घर पहुंचकर उनका हाल जाना और मामले की जानकारी ली।
नांगलासोती के बरकातपुर चौराहे के निकट सबलपुर बीतरा मार्ग और उसे आसपास के खेतों में पिछले एक सप्ताह से गुलदार देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी, लेकिन किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार रात करीब आठ बजे सलबपुर बीतरा निवासी युवक रिजवान (22) और खालिद (19) बाइक पर सवार होकर कामराजपुर से गांव जा रहे थे। सबलपुर बीतरा मार्ग पर पहुंचने पर अचानक गन्ने के खेत से निकलकर गुलदार ने युवकों पर हमला कर दिया। हमले में दो युवक घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, भीड़ को देख गुलदार खेतों में भाग गया। घायलों को बिजनौर में उपचार कराया गया। इस घटना से एक घंटा पहले पूंडरी खुर्द निवासी युवक लक्ष्य पर भी गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। युवक बाइक से इसी मार्ग से गुजर रहा था। सूचना पर वन दरोगा नितिश कुमार ने जल्द ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत से स्कूल भी नहीं जा रहे छात्र
ग्रामीण अरसद, अजहर, रियाज, सादाब का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से सबलपुर बीतरा मार्ग और आसपास के खेतों में गुलदार देखा जा रहा। शुक्रवार को बाइक सवार युवकों पर गुलदार के हमले की घटना से ग्रामीणों और बच्चों में दहशत का माहौल है। साइकिल से स्कूल जाने वाले छात्र गुलदार की दहशत से स्कूल भी नहीं गए। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से क्षेत्र में जल्द पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें