बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले बिलाई समेत तीन चीनी मिलों से बकाया भुगतान दिलाने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर दो अगस्त को जिला मुख्यालय पर आंदोलन की घोषणा है। आंदोलन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह और एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन, एसडीएम सदर के बीच वार्ता हुई।
किसान नेताओं व अधिकारियों के बीच चली वार्ता बेनतीजा रही। जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही ने दो टूक कहा कि बिलाई मिल का बकाया भुगतान दिलाने से कम पर सहमति नहीं बनेगी। कहा कि बिजली बिल जमा न करने पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न करने पर मिल अफसरों पर भी कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। किसानों की बकाया भुगतान, बिजली समेत अन्य मांगों के निदान को लेकर दो अगस्त को आंदोलन किया जाएगा। किसानों की ओर से प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, प्रमोद कुमार, नितेंद्र प्रधान, समरपाल सिंह, दीपक तोमर, हुकम सिंह आदि रहे।
गांव गांव किया जा रहा जनसंपर्क स्वच्छता
भाकियू राजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने बताया कि दो अगस्त को होने वाले आंदोलन की सफलता के लिए गांव गांव जनसंपर्क किया जा रहा है। आंदोलन के लिए पदाधिकारियों की टीम बना रखी है।