फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पैजनियां। क्षेत्र के ग्राम सैलपुरा बमनौला के जंगल में तीन दिन पहले हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे और एक चाकू बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस को तीन दिन पूर्व क्षेत्र के ग्राम सैलपुरा बमनौला के जंगल गोकशी की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कटा हुआ गोवंश बरामद किया था। आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम मामले का खुलासा करते हुए पैजनियां निवासी उस्मान पुत्र दिलशाद, सुल्तान पुत्र भुरेहसन एवं थाना स्योहारा के ग्राम सुरानगला निवासी दिलशाद पुत्र अब्दुल रहमान को बिजनौर-नूरपुर मार्ग स्थित ग्राम अथाई मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गोकशी में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें