फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चोरी की दो बाइकों समेत तीन आरोपी दबोचे

Tue, 07 May 2024 05:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। चेकिंग के दौरान चोरी की दो बाइकों के साथ तीन आरोपियों को दबोचकर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन






पुलिस ने स्योहारा मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर सवार चार युवकों को रोक लिया। जबकि एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने युवकों से दोनों बाइकों के कागज मांगें तो आरोपी युवक बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए। पुलिस जांच में दोनों बाइकें चोरी की निकलीं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमन पुत्र जितेन्द्र चौहान निवासी मोहल्ला शहीद नगर, मनीष चौहान पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी गांव रामोरूपुर थाना शिवाला कलां व मुदित चौहान पुत्र लोकेंद्र चौहान गांव फतेहाबाद नूरपुर बताया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए थाना क्षेत्र के गांव बूढ़पुर निवासी गब्बर को पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस बाइको के इंजन नंबर, चेसिस नंबर के आधार पर सही मालिक का पता जुटाने में लगी है। आरोपी बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सड़कों पर दौड़ा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें