फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में मौत हुई तो एनएच अफसरों पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Tue, 07 May 2024 05:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर-बैराज मार्ग पर अब हादसे में मौत हुई तो सीधे एनएच के अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। यह चेतावनी प्रशासन की ओर दी जा चुकी है। दरअसल सड़कों में गड्ढों की वजह से हादसों में लोगों की जान चली जाती है। गड्ढों के भरने के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है। नतीजन गड्ढे फिर से बन जाते हैं।
विज्ञापन

यूं तो बिजनौर बैराज मार्ग को फोरलेन किया जाना है मगर फोरलेन कब तक बनकर तैयार होगा, यह कहना मुश्किल है। फिलहाल लोगों को खस्ताहाल सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है। हालांकि पिछले दिनों गड्ढों को भरने का काम हुआ था, फिर भी तमाम जगहों पर गड्ढे बने हुए हैं। उधर सड़क के दोनों ओर गहरी साइड हैं। बिजनौर बैराज मार्ग पर बढ़ते सड़क हादसों को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त रुख अख्तियार कर रहा है। पुलिस की ओर से भी हादसों को लेकर एनएच के अफसरों को पत्र लिखा जा चुका है।
वहीं दो दिन पहले हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी बिजनौर बैराज मार्ग पर होने वाले सड़क हादसों में मौत का मुद्दा छाया रहा। यही वजह रही कि डीएम अंकित अग्रवाल ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के सर्वे मैनेजर को कड़ी चेतावनी दी। डीएम ने सर्वे मैनेजर मेरठ के ठीक प्रकार से कार्य नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की थी। निर्देश दिए कि बिजनौर-बैराज रोड़ पर तत्काल लाइट की व्यवस्था की जाए। साथ ही सुरक्षात्मक चिह्न, साइनेज, रेट्रो रिफलेक्टिव टेप व रेलिंग की रिपेयरिंग आदि कराने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन


- बिजनौर बैराज मार्ग पर सबसे अधिक वाहनों का दबाव
जिले में बिजनौर बैराज मार्ग ही ऐसी सड़क है, जिस पर वाहनों का सबसे अधिक दबाव है। इसका अंदाजा सड़क पर लगने वाले जाम से लगाया जा सकता है। बता दें कि मुरादाबाद की ओर आने जाने वाला पूरा ट्रैफिक इसी सड़क पर है। उधर ठीक प्रकार से मरम्मत नहीं किए जाने के कारण इस सड़क पर गड्ढों की भरमार रहती है।

- हो चुके हैं कई बड़े हादसे
तीस अप्रैल को चावल की बोरियों से भरा हुआ एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलटने से पानीपत निवासी युवक की मौत हो गई थी जबकि पत्नी, बहन और तीन बच्चों की जान बमुश्किल बची थी, इतना ही नहीं कार में आग भी लग गई थी। वहीं इस साल बीस फरवरी को भी भयानक हादसा हुआ था। जिसमें गड़्ढे की वजह से एक कंटेनर अनियंत्रित होकर टाटा मैजिक वाहन पर पलटा और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी।



वर्जन:: बिजनौर बैराज मार्ग पर अब सड़क हादसे में अगर कोई मौत हुई और तहरीर मिली तो एनएच के सर्वे मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। यह चेतावनी सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दी जा चुकी है। - संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें