धामपुर। पुलिस ने पाडली मांडू में 28 जुलाई की रात को रंजिशन झगड़े के बाद दोहरे हत्याकांड के मामले में तीन और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब तक इस हत्याकांड में चार को जेल भेज चुकी है। अभी दो और नामजद फरार है। जिनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि 28 जुलाई की रात को गांव पाडली मांडू में कुत्ते के खरीदारी के रुपयों को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। फायरिंग में केहर (58) और प्रशांत डबास उर्फ वीशू (17) की मौत हो गई थी। सतेंद्र घायल हो गया था, जिसका उपचार चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में रानू , रामू निवासी पाडली मांडू व जिला मुरादाबाद के कांठ थाने के गांव खंडशाल निवासी अमीचंद उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है जबकि मुख्य आरोपी निखिल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन और आरोपियों को विपिन , बंटी और गोलू को गिरफ्तार किया है। उधर शांति व्यवस्था बनाए रखने को गांव में पीएसी और पुलिस तैनात है।