फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेता दिगंबर सिंह पर हमला कराने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू नेता दिगंबर सिंह पर हमला कराने की धमकी
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह को एक व्यक्ति ने फोन पर हमला कराने की धमकी दी है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
धमकी देने वाले व्यक्ति का दावा है कि वह सत्तादल से जुड़ा हुआ है। दिगंबर कुछ भी कर लें, किसी थाने में मुकदमा नहीं लिखा जाएगा। धमकी देने वाले व्यक्ति ने एक मंत्री का नाम भी लिया है। ऑडियो वायरल होने के बाद से भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। दिगंबर सिंह ने बताया कि उनके समर्थक राजवीर को आरोपी ने कॉल की थी और कहा कि दिगंबर ने जिला पंचायत चुनाव में भाजपा का साथ नहीं दिया, इसलिए वह उसे सबक सिखाएगा। अब कुछ करने की कोशिश की तो वह उस पर हमला कर देगा। मामले की तहरीर राजवीर सिंह की ओर से नांगल थाने में दी गई है। उधर, भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरोपी पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें