फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गौसपुर में पक्के तटबंध बनाने के लिए 15.40 करोड़ का बजट मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पक्के तटबंद को लंबे समय से बनाए जाने की मांग कर रहे हैं ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/नजीबाबाद। सिंचाई विभाग को गांव गौसपुर में पक्के तटबंध बनाने के लिए शासन से 15.40 करोड़ रुपये का बजट मिल गया है। पिछले एक दशक से कटान का दंश झेल रहे ग्रामीणों में आस जगी है।
नांगलसोती के गांव गौसपुर में गंगा नदी पिछले 10 वर्षों से कहर बरपा रही है। हर बरसात में गंगा नदी गांव की ओर कटान करती है। नदी के कटान क्षेत्र से गांव की दूरी मात्र 60 मीटर दूर रह गई है। कटान से किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन गंगा नदी में समा चुकी है।
विज्ञापन


गत वर्ष सिंचाई विभाग की ओर से कटान रोकने के लिए अस्थायी तटबंध बनाए थे, लेकिन इसके बावजूद भी गंगा नदी ने गांव की ओर कटान किया। ग्रामीण लंबे समय से प्रशासन से क्षेत्र में पक्के तटबंध बनाने की मांग कर रहे हैं। शासन की ओर से सिंचाई विभाग को मार्च के अंतिम सप्ताह में 15 करोड़, 40 लाख रुपये का बजट मिला है। बजट मिलने से जल्द ही गांव गौसपुर में पक्के तटबंध बनाए जाने की आस जगी है।
विज्ञापन


परियोजना को वित्तीय स्वीकृति मिली है। शासन से 15 करोड़, 40 लाख रुपये का बजट भी मिला है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होते ही गांव गौसपुर में पक्के तटबंध बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। - राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें