फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार का खतरा, समूह में खेतों पर जाएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार का खतरा, समूह में खेतों पर जाएं किसान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बढ़ते गुलदारों के चलते वन विभाग हरकत में आ गया है। जिसे लेकर जिले में जागरुकता अभियान चलाया गया। किसानों को समूह में गन्ने की कटाई करने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे गुलदार के हमलों से बचा जा सके। वहीं वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी गई।
सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि जनपद वन्य जीव बाहुल्य क्षेत्र है। गन्ने के खेतों में गुलदार, फिशिंग कैट, पाड़ा, चीतल, जंगली सुअर के रहने की आशंका है। कुछ गन्ने के खेतों में गेहूं की बुवाई होने से खेतों में वन्य जीवों की मौजूदगी मिल रही है। कहा कि गन्ने की कटाई के समय इंसानों और वन्य जीवों में संघर्ष के हालात न बन पाए। इसके लिए गन्ने की कटाई समूह में ही करें तथा शोर मचाते हुए खेतों में काम करें। किसी भी दशा में वन्य जीवों के शिकार के लिए अपने खेतों में जाल न लगने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें संपर्क
क्षेत्रीय वन्य अधिकारी नगीना के फोन नंबर 783943437, अमानगढ़ 9808548211, चांदपुर 7839434370, बिजनौर 9415018032, नजीबाबाद 7839435112, धामपुर 9412855143 तथा उप प्रभागीय वन अधिकारी, नजीबाबाद 8299569172 एवं बिजनौर 7379334247 तथा 7839435112 पर फोन कर जानकारी देने की अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें