फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: श्रमदान करने वाले बोले, उनके साथ की जा रही बदसलूकी

Tue, 09 Sep 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में बैराज के तटबंध के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल के सामने सिंचाई
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर बैराज पर पहुंची सदर विधायक सूची मौसम चौधरी के सामने लोगों ने अधिकारियों की शिकायत की। ग्राम प्रधान घासीवाला सपन राय और अन्य बंगाली समाज के लोगों ने कहा कि तटबंध को बचाने के लिए किसान और मजदूर बिना किसी स्वार्थ के तटबंध को बचाने में लगे हुए हैं। इसके बाद भी प्रशासन का सहयोग नहीं मिल पा रहा। आरोप लगाया कि अधिकारी तटबंध पर आने के बाद चाय नाश्ता करते हैं। प्रशासन के अधिकारी केवल औचारिकता निभा रहे हैं। इसके साथ ही सतीश, दीपक आदि किसानों ने आरोप लगाया कि तटबंध पर श्रमदान करने के लिए पहुंचे नवलपुर के सुशांत के साथ पुलिस ने मारपीट की। पर विधायक भड़क गईं। उन्होंने सिंचाई अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और बर्ताव ठीक कर लेने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें