धामपुर। इस बार अधिक बारिश के कारण शरदकालीन गन्ने की बुवाई का लक्ष्य धड़ाम हो गया है। गन्ना विभाग की ओर से इस बार 3900 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई किए जाने का लक्ष्य था लेकिन आंकड़ों के मुताबिक इस बार 1500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में ही बुवाई हो पाई है।
एससीडीआई अमित कुमार पांडे का कहना है कि गन्ना विभाग की ओर से लक्ष्य के सापेक्ष शरदकालीन गन्ने की बुवाई किए जाने के लिए किसानों को घर-घर जाकर जागरूक किया गया। लेकिन इस बार अधिक बारिश के कारण किसानों को गन्ने की बुवाई करने का मौका नहीं मिल पाया। जिस कारण बुवाई का लक्ष्य प्रभावित हुआ है। बताया कि वसंत कालीन बुवाई के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन की चार समूहों की करीब 40 से अधिक महिलाओं ने गन्ने की पौधों को तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है।