फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार पुण्य नक्षत्र सात को, बेहद लाभदायी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार पुष्य नक्षत्र सात को, बेहद लाभदायी
विज्ञापन

बिजनौर। पुण्य नक्षत्र हर शुभ कार्य में सिद्धी प्रदान करता है। पंडितों के अनुसार इस मुहूर्त में कोई भी नवीन शुभ कार्य करने पर सिद्धी योग की प्राप्ति होती है। इस बार पुष्य नक्षत्र सात को सुबह आठ बजकर पांच मिनट से शुरू होकर रविवार सुबह आठ बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन

दीपावली से पूर्व लोग अपने घरों की साफ सफाई के साथ साथ खरीदारी आदि कार्य भी करते हैं। धार्मिक संस्थान विष्णु लोक के ज्योतिषविद पंडित ललित शर्मा के अनुसार इस बार पुष्य नक्षत्र सात को सुबह आठ बजकर पांच मिनट से शुरू होकर रविवार सुबह आठ बजकर 43 मिनट तक रहेगा। यदि ये नक्षत्र शनिवार और रविवार को आए तो बहुत ही लाभ मिलता है। संयोग से इस बार भी शनिवार सुबह से शुरू होकर रविवार सुबह तक रहेगा। धार्मिक संस्थान विष्णु लोक के ज्योतिषविद पंडित ललित शर्मा ने बताया पुष्य नक्षत्र बेहद ही अच्छा होता है। इसमें किया हुआ कोई भी शुभ कार्य खाली नहीं जाता है। साल भर में यह मुश्किल से एक या दो बार आता है और किसी साल यह नक्षत्र आता भी नहीं है। इसमें यदि कोई कार्य किया जाए तो प्रतिष्ठा मान सम्मान और लक्ष्मी की अपार कृपा बरसती है। जो भी व्यक्ति इस दिन घर अथवा कार्य स्थल पर पूजन कराता है, तो 100 गुना लाभ मिलता है। पंडित धर्मेश भारद्वाज के अनुसार रविवार का पुष्य नक्षत्र बेहद शुभ माना जाता है। इस पर सोना-चांदी, जमीन, वाहन आदि संपत्ति खरीदने पर लाभदायक होता है। यह नक्षत्र कर्क राशि में आता है और इस दिन हर कार्य में सिद्धी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें