बिजनौर के अफजलगढ़ हाईटेंशन करंट लगने से झुलसे तीसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि इसके दो साथियों की मौके पर ही शनिवार की देर शाम मौत हो गई थी। तीन युवकों की मौत से इनके परिवारों के साथ ही मोहल्लों में भी मातम छाया हुआ है।
सूचना के अनुसार कालागढ़ मार्ग स्थित एक दुकान के सामने नगर के मोहल्ला बेगमसराय निवासी आरिफ, जैद, अनवरपुर चंडिका निवासी लाला व एक अन्य युवक सजावट करने के लिए टैंट का लोहे से बना गेट खड़ा कर रहे थे।उसके पास में ही बिजली का ट्रांसफार्मर रखा था, गेट उठाते समय अनियंत्रित हो गया और ट्रांसफार्मर से जा टकराया। जिससे उतरे करंट की चपेट में तीन युवक आरिफ, जैद व लाला आकर बुरी तरह से झुलस गये थे। जबकि चौथा युवक पास में ही कोई सामान उठाने के लिए चला गया था, जो दुर्घटना में बाल-बाल बच गया।
यह भी पढ़ें: UP: बंदिशें बेअसर, हवा में बढ़ रहा प्रदूषण, एनसीआर में तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा मेरठ, एक्यूआई 252
दुर्घटना में दो युवक आरिफ व लाला को सीएचसी ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। वही गंभीर रूप से झुलसे जैद को उपचार के लिए बिजनौर अस्पताल के लिए भेजा गया था। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अचानक नगर में हुई तीन मौतों से शोक की लहर दौड़ गई।