सामान्य रहे हालात, रोज की तरह खुले बाजार
झालू/बढ़ापुर। नगर में सुबह से ही लोग रोज की तरह अपनी दिनचर्या में व्यस्त रहे। एडीएम, सीओ, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नगर में जहां पैदल गश्त पर थे। वहीं, झालू चौकी इंचार्ज पुलिस कर्मियों के साथ वाहन में गश्त पर थे। नगर और आसपास के क्षेत्र का माहौल शांत रहा। बढ़ापुर में भी शांतिपूर्ण वातावरण रहा। क्षेत्रवासियों में उच्चतम न्यायालय का निर्णय जानने के लिए उत्सुकता रही। माहौल आम दिनों की भांति सामान्य रहा। दोनों समुदायों के लोगों ने संयम से काम लिया। शुक्रवार रात पुलिस की कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त और मुस्तैदी रही। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाशंकर सक्सेना के नेतृत्व में पुलिस मित्रों ने कस्बे में फ्लैग मार्च भी निकाला। तहसीलदार नगीना हामिद हुसैन भी शामिल रहे। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।