फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में दो मकानों को चोरों ने खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही रात में दो मकानों को चोरों ने खंगाला
विज्ञापन

छाछरी मोड़। चोरों ने एक ही ग्राम पंचायत के गांव उलेढा व झाल में दो जगहों पर चोरी कर लाखों का माल साफ कर दिया।
गांव झाल में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर आर्मी दिलेराम अपने घर की गैलरी में सोए थे। उनकी पत्नी व दो पुत्र वधु रिंकी व किरण अपनी सास के पास सोईं थी। चोर रास्ते की ओर से दीवार कूदकर ऊपर के मकान की छत पर चढ़ गए। दोनों बहु रिंकी व किरण के कमरे में रखी सेफ व बेड को साफ कर दिया। दोनों कमरों से 13 हजार की नकदी तथा रिंकी के कमरे से एक मंगलसूत्र, गले की चैन सोने की, चांदी की पायल, चांदी की अंगूठी, लॉकेट सोने का आदि सामान ले गए। चोरी किए गए सामान की कीमत लगभग चार लाख बताई जा रही है। उधर रात्रि में ही चोरों ने गांव उलेढा में राजू के घर को अपना निशाना बनाया। राजू के यहां भी चोर पीछे से दीवार के सहारे ऊपर बने मकान में घुस गए। सेफ का ताला तोड़कर सेफ में रखी 20 हजार की नकदी, सोने की चूड़ी, सोने की चैन, पाजेब कुंडल आदि सामान चोरी कर ले गए। लगभग तीन लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
पुलिस डॉग स्क्वॉयड टीम का मानना है कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक ही गैंग था। सूचना पर पहुंचे डॉग स्क्वॉयड टीम ने जांच कर तथ्य जुटाएं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें