फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक ही रात में चोरों ने खंगाले चार मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम नन्हेड़ा का मामला, पुलिस ने मौका मुआयना किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। ग्राम नन्हेड़ा में चोर ने मंगलवार की रात चार घरों को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के आभूषण और दो लाख की नकदी सहित लाखों का सामान समेट लिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्राम नन्हेड़ा निवासी रवींद्र वर्मा मंगलवार की रात मकान बंद करके कहीं गए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान के ताले तोड़कर सेफ में रखी सोने की दो चेन, दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, 200 ग्राम चांदी के जेवर और दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा चोरों ने गांव के ही शौकत पुत्र मोहम्मद सफी के मकान के ताले तोड़कर अलमारी में रखा सोने का गले का सेट, चांदी की पायल आदि सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं परिवार सहित अहमदाबाद काम करने गए सईद उर्फ लाला पुत्र जमीर अहमद के घर के ताले तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया। नफीस पुत्र बशीर और बंगाली डॉक्टर के घर के भी ताले तोड़ दिये। एक ही रात में चार घरों में चोरी होने से ग्रामीण खौफजदा हैं। कोतवाल दिनेश कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। कोतवाल ने बताया कि चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें