फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव श्यामीवाला में चोरों ने बंद मकान के तोड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। थाना क्षेत्र के चोर बंद मकानों को निशाना बना रहे हैं। गांव श्यामीवाला में चोरों ने एक और बंद मकान का ताला तोड़कर चांदी के जेवरात और घर का जरूरी सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

मंडावली थाना क्षेत्र के गांव श्यामीवाला में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान स्वामी फरीद अहमद अपने पूरे परिवार सहित जालंधर में रहकर नौकरी करता है। फरीद ने बताया कि मकान काफी समय से बंद पड़ा हुआ था और मकान पर ताले लगे हुए थे। 20 दिसंबर की रात्रि चोरों ने मकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर घर में रखा सामान, कपड़े, पीतल के बर्तन, 800 ग्राम चांदी की चीजें आदि चोरी कर लिए। 21 दिसंबर को मकान स्वामी की भाभी जैनब ने फोन पर मकान का ताला तोड़ने और चोरी होने की सूचना दी। पुलिस ने फोन पर मकान स्वामी से चोरी की घटना की जानकारी ली।
पूर्व में भी गांव श्यामीवाला में मो. वाजिद के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे।
दो लोगों को हिरासत में लिया
19 दिसंबर को मो. वाजिद के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस को दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि पुलिस को निरीक्षण के दौरान मकान से एक पर्ची मिली है। पर्ची पर श्यामीवाला निवासी आरिफ का नाम लिखा था, जो स्टोन क्रेशर से रेत बजरी लेकर आया था। उसके घर निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिस का अनुमान है कि शायद चोरी करते समय वह पर्ची मो. वाजिद के घर में गिर गई। इसी संबंध में आरिफ और उसके भाई को पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें