नजीबाबाद के साहू जैन कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी।
- फोटो : NAZIBABAD
गोला फेंक में आकांक्षा, लंबी कूद में अनुप्रिया प्रथम
नजीबाबाद। साहू जैन कॉलेज के वार्षिक खेलकूद समारोह में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। छात्रा वर्ग की लंबी कूद में अनुप्रिया और गोला फेंक में आकांक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
साहू जैन कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस छात्र एवं छात्रा इकाई द्वारा सिमरन कौर व अतीक अहमद के नेतृत्व में मार्च पास्ट से किया गया। प्राचार्य प्रो. एनपी सिंह की देखरेख में मुख्य अतिथि पूर्व न्यायिक अधिकारी राम अवतार सिंह, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. शुभा माहेश्वरी ने गुब्बारे उड़ाकर समारोह को आगे बढ़ाया। मुख्य क्रीड़ाधिकारी डॉ. गुरप्रीत सिंह, पूर्व प्राचार्य धीरेंद्र सिंह की उपस्थिति में कॉलेज के प्रबंधक धर्मेश पारीख ने प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई।
गोला फेंक प्रतियोगिता में छात्र वर्ग से 15 खिलाड़ियों के भाग लिया, जिसमें प्रशांत ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय, रोहन ने तृतीय और छात्रा वर्ग में 35 प्रतिभागियों में से आकांक्षा ने प्रथम, प्राची ने द्वितीय, प्रतिभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में छात्रा वर्ग से अनुप्रिया ने प्रथम, कामिनी ने द्वितीय, श्रुति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह का संचालन डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह एवं छात्रा अंकिता तिवारी ने किया।