फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे का गेट तोड़कर ले गए चोर

Sat, 29 Mar 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला शिव (बिजनाैर)। गजरौला शिव में गुलदार का खतरा बना हुआ है। ऐसे में गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। मगर चोर पिंजरा का गेट और घिड़ी चोरी कर ले गए। चोरी का पता लगने पर वन विभाग जंगल से पिंजरा उठाकर ले गया।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से 15 दिन पहले मालन नदी के पास गजरौला वाले रास्ते पर जंगल में गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। पिंजरे में गुलदार तो नहीं फंस पाया मगर चोरों की निगाह पिंजरे पर पड़ गई। चोर पिंजरे में लगा लोहे का गेट व घिड़ी चोरी कर ले गए।
चोरी का पता लगने पर वन विभाग ने उक्त पिंजरा उठवा लिया। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि पहले बकरी चोरी हो चुकी है। अब पिंजरे में लगा लोहे का गेट चोरी हो गया है।क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें