फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में चचेरे भाई ने की तहेरे भाई की हत्या

विज्ञापन
जलीलपुर के गांव जमालुदीनपुर मे चचेरे भाई ने तहेरे भाई की हत्या के मामले में परिजनों से बात करते ए? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में की तहेरे भाई की हत्या
विज्ञापन

जलीलपुर। गांव जमालुदीनपुर में चचेरे भाई ने तहेरे भाई की रंजिश के चलते चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को दबोच कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया।
विज्ञापन

गांव जमालुदीनपुर निवासी रोहताश ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका 32 साल का बेटा सोनू सोमवार रात से गायब है। उसे शक है कि बेटे को गायब करने में ओमप्रकाश का हाथ है। परिजन व पुलिस सोनू की तलाश में जुट गए। मंगलवार को सोनू का शव गांव की नहर के पास पड़ा मिला। सोनू का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने ओमप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि दोनों के बीच में काफी समय से रंजिश चली आ रही थी। ओमप्रकाश ने अपने दो साथियों दिलावर व अंकुश के साथ मिलकर नहर के पास सोनू की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सोनू जब मछली पकड़ने तालाब पर गया था तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया। एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव वालों के अनुसार सोनू व ओमप्रकाश आपस में तहेरे चचेरे भाई हैं। सोनू का ओमप्रकाश के घर आना जाना था। ओमप्रकाश को शक था कि सोनू उसके घर गलत इरादे से आता है। वह काफी दिनों से सोनू को ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था। मौका मिलते ही उसने सोनू की हत्या कर दी। एसपी डा.धर्मवीर के मुताबिक आपसी रंजिश के चलते ओमप्रकाश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सोनू की हत्या की है। ओमप्रकाश को दबोच लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें