फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: बिजनौर - परीक्षा केंद्रों के रात तक होंगे औचक निरीक्षण

Mon, 20 Feb 2023 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चार टीमों ने 67 केंद्रों का किया निरीक्षण, एसडीएम भी परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण में जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शासन के निर्देश पर यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की दूसरी परीक्षा की पाली के बाद देर रात तक औचक निरीक्षण होंगे। तहसीलों के एसडीएम, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा डीआईओएस की चार टीमों ने निरीक्षण किया। सोमवार को 67 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया है। डीएम उमेश मिश्रा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश आए हैं कि यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के दूसरी पाली की परीक्षा के बाद देर रात में औचक निरीक्षण किए जाएं। स्ट्रांग रूम में पेपरों के रखरखाव को जांचा जाए। 21 फरवरी को हाईस्कूल गणित का पेपर है। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक होती है। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार शासन के निर्देश के अनुपालन में तहसीलों के एसडीएम अर्थात जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं डीआईओएस द्वारा गठित विभागीय चार टीमों ने रात सात बजे तक 67 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। देर रात तक निरीक्षण जारी रहेंगे। टीम स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर कड़ी नजर रखे हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार अधिकारियों व शिक्षा विभाग की टीम निरीक्षण दौरे पर हैं। टीम स्ट्रांग रूम में केंद्र व्यवस्थापकों के आने जाने के लिए बने रजिस्टर का निरीक्षण कर रही है। सशस्त्र पुलिस बल प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में लगा है। बोर्ड परीक्षा प्रभारी बुद्ध सिंह व सहप्रभारी निरीक्षण के अभिलेख तैयार करने में लगे हैं। शासन को निरीक्षणों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें