फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर - पालिका में अब नहीं होगा भ्रष्टाचार : रवि कुमार

Tue, 30 May 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर पालिका में पालिका सदस्यों के साथ अनौपचारिक बेठक में शामिल पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार ​
विज्ञापन
- चेयरमैन ने सभासदों के साथ नगर की समस्याओं पर किया मंथन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने कहा कि पालिका में अब किसी भी योजना में भ्रष्टाचार नहीं होगा। भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि पालिका सदस्य, अधिकारी व कर्मचारी ने सरकारी योजना का गरीब लोगों को लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का प्रयास करते हैं तो उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
पालिकाध्यक्ष ने सदस्यों से परिचय होने के बाद बैठक में सभी सदस्यों से वार्डों की समस्याओं को सुना। समस्याओं को सुनने के बाद कार्य योजना तैयार कर पालिका में जल्द जमा कराने का सुझाव दिया। सदस्याें ने बताया कि नगर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होती। सफाई कर्मी लोगों के घरों के बाहर झाडू लगाने और कूड़ा उठाने के नाम पर वसूली कर रहे हैं। अधिकारियों पर टैक्स वसूली के नाम पर उगाही करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जो कर्मचारी जनता की नहीं सुनेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। बरसाती पानी की निकासी के लिए योजना तैयार कर नालों का निर्माण किया जाएगा। बच्चों के खेलने के लिए ऑडिटोरियम बनेगा। उन्होंने बताया कि 17 जून को 11:00 बजे पालिका बोर्ड की बैठक होगी। जिसमें सभी सदस्यों का होना जरूरी है। पालिकाध्यक्ष ने ईओ के बैठक में शामिल न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि यदि ईओ को अधिकारियों की बैठक में प्रतिभाग करना है तो बैठक में जाने से पहले इसकी उन्हें जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें