फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कई मोहल्लों में पांच दिनों तक रोजाना रहेगी सात घंटे कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखारा बिजलीघर के क्षेत्र में तार बदलने का होगा कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गर्मियों के दिनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने के लिए शहर में लाइनों के जर्जर तार बदलने का कार्य चल रहा है। शहर के हर फीडर की उच्च छमता लाइनों के तार बदले जा रहे हैं। बुखारा बिजलीघर से निकलने वाले फीडर रामलीला, टाउन 1 के क्षेत्र में पांच दिन तक रोजाना सात सात घंटे कटौती रहेगी।
बिजनौर डिवीजन के सदर एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि दस मार्च से 14 मार्च तक बुखारा बिजलीघर के फीडर रामलीला व टाउन-1 फीडर की लाइनों के तार बदले जाएंगे। तार बदलने के कारण इन पांच दिनों तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली कटौती के समय से पहले जरूरी कार्य करने तथा पेयजल कटौती से पहले ही भरने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 मार्च को सुबह 9 से 5 बजे तक रहेगी कटौती
बिजनौर। अधिशासी अभियंता द्वितीय राजपाल सिंह ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय बिजनौर के तहत उपकेंद्र किरतपुर ग्रामीण की खराब वीसीबी बदलने का कार्य 11 मार्च को होगा। इस कार्य के कारण 11 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक उपकेंद्र किरतपुर ग्रामीण से पोषित फीडरों के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें