भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच होगा सीधा मुकाबला
नजीबाबाद। नजीबाबाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी तपराज सिंह के बीच सीधा मुकाबला होगा। दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर होगी।
भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री कुंवर भारतेंद्र सिंह के साहनपुर स्थित आवास पर भाजपा प्रत्याशी अवधेश कुमार, भाजपा नेता राजकुुमार, बालेश कुमार, आशु अग्रवाल, वीरेंद्र शर्मा, देवेंद्र कुमार, राकेश त्यागी, नमन गुप्ता, चौ.ईशम सिंह ने पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संपर्क में रखने की रणनीति तैयार की। वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, महामंत्री फहीम अहमद के नेतृत्व में एसोसिएशन ने बृजराज सिंह एड. के भाई निर्दलीय प्रत्याशी तपराज सिंह को विजयी बनाने के लिए बीडीसी सदस्यों से संपर्क जारी रखा। प्रशासन ने चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। प्रशासन ने दोनों प्रत्याशियों और समर्थक बीडीसी सदस्यों से अलग-अलग समय में आकर शांतिपूर्ण मतदान में भाग लेने की सलाह दी है।