फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। गांव दरियापुर के युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर रात को घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। युवक घर से दिल्ली जाने के लिए कहकर निकला था, बाद में उसका रक्तरंजित शव हापुड़ में पड़ा मिला था। मामले में हापुड़ देहात थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दरियापुर निवासी ऋषिपाल सिंह सैनी 28 सितंबर को किसी काम से दिल्ली के लिए कहकर गया था। दिल्ली में रहने वाले गांव के अन्य युवकों ने उसके वहां नहीं पहुंचने की जानकारी दी। परिजनों ने थाना नूरपुर गुमशुदगी दर्ज कराई। चार दिन बाद शनिवार को उसका शव हापुड़ में मिला। मृतक के छोटे छोटे तीन बच्चे हैं। मृतक के गले व पेट पर धारदार हथियार के निशान देखे गए हैं। एक वर्ष पूर्व मृतक के छोटे भाई की भी पंजाब में हत्या हो गई थी। आज तक इस घटना का भी खुलासा नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही नूरपुर विधायक रामोतार सैनी, भाजपा की पूर्व विधायक कमलेश सैनी, भाजपा नेता सीपी सिंह एवं चांदपुर सीओ सुनीता दहिया, नूरपुर थाना प्रभारी धीरज कुमार सोलंकी ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें