नजीबाबाद। श्री महाकाली सेवादल की ओर से सप्तमी के अवसर पर 43 वीं भव्य श्री महाकाली शोभायात्रा निकाली गई।
श्री महाकाली सेवादल के अध्यक्ष आकाश कान्हा कर्णवाल, सचिव डॉ.राजीव अरोड़ा, संरक्षक दीपक कर्णवाल, राजीव गुप्ता, रामदर्शन अग्रवाल, अंकित राजपूत, डॉ. एसके जौहर, दीपक कर्णवाल के नेतृत्व में स्टेशन परिसर से श्री महाकाली के अखाड़ों एवं झांकियों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। पंडित मनोज ने पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह और सेवादल पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूजन कराया।
श्री महाकाली के जयकारों और महाकाली अखाड़ों के हैरतंगेज प्रदर्शन से वातावरण महाकालीमय हो गया। बैंड पर भक्ति धुन और ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा में श्रीराम डोला सहित आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गईं। शोभायात्रा में अभिनव डबराल, अभिषेक तड़ियाल, रचित अग्रवाल, पदम सिंह, ऐश्वर्य ऐरन, राजू राजपूत, निखिल शर्मा, अतुल रुहेला, संजीव चौहान, विपिन त्यागी, विशाल गुप्ता के नेतृत्व में श्री महाकाली शोभायात्रा कृष्णा टाकीज चौराहा, जगन्नाथ चौक, कल्लूगंज, चौक बाजार से गुजरी। देर रात शोभायात्रा का समापन टीला मंदिर पहुंचकर होगा।
नजीबाबाद में श्री महाकाली शोभायात्रा शुभारंभ स्थल पर जमा भीड़।- फोटो : NAZIBABAD