फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव चिह्न बंटने की रही चर्चा, नहीं हुए टिकट घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव चिह्न बंटने की रही चर्चा, नहीं हुए टिकट घोषित
विज्ञापन

बिजनौर। सपा और रालोद ने सोमवार को भी टिकट से संशय नहीं खोला। दिनभर सपा के कुछ दावेदारों को सिंबल मिलने की चर्चाएं रहीं, लेकिन जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन सिंबल मिलने को अफवाह बताते रहे। उधर, पार्टी सूत्र सपा के चार से ज्यादा दावेदारों के चार से ज्यादा दिनों से लखनऊ में ठहरने का दावा कर रहे हैं। उधर, चर्चाएं है कि चांदपुर सीट पर लेकर फंसा पेंच अभी तक नहीं निकल पाया है। इसी सीट के कारण जिले की किसी भी सीट पर टिकट घोषित नहीं हुआ है। माना जा रहा हे कि मंगलवार या बुधवार को टिकट घोषित हो जाएंगे।
जिले में सपा के टिकट को लेकर बढ़ते इंतजार ने मजबूत दावेदारों की धड़कने भी बढ़ा दी है। पहले 15 जनवरी तक ही टिकट घोषित होने की बात कही जा रही थी, लेकिन अभी तक भी नाम फाइनल नहीं हुए। गठबंधन के तहत बिजनौर, नहटौर और चांदपुर पर रालोद अपने प्रत्याशी उतारने का दावा कर रही है। नहटौर से रालोद ने मुंशीराम पाल को प्रत्याशी घोषित भी कर दिया है। बिजनौर और चांदपुर सीट पर रालोद ने किसी का नाम फाइनल नहीं किया। उधर, सपा के हिस्से में पांच सीट नजीबाबाद, नगीना, बढ़ापुर, धामपुर और नूरपुर आने की बात कही जा रही है। पार्टी सूत्रों की माने तो चांदपुर सीट पर रालोद अपना प्रत्याशी और सपा अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही थी। इस सीट पर फंसे पेंच के कारण रालोद और सपा दोनों ही दूसरी सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाए। इसे लेकर दोनों पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच भी वार्ता चल रही है। चांदपुर सीट को लेकर फंसे समीकरण के हल होने के बाद ही दूसरी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक पार्टी की ओर से किसी को सिंबल नहीं दिया गया। मंगलवार या बुधवार को प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने की उम्मीद है। अधिकारिक सूची अभी तक जारी नहीं हुई।
- राशिद हुसैन, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें