फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - गर्भवती होने पर प्रेमिका की हत्या का था प्रयास

Mon, 14 Aug 2023 10:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गन्ने खेत में बदहवास मिली थी युवती, पूछताछ के बाद हुआ खुलासा
विज्ञापन

- शादी का झांसा देकर प्रेमी करता रहा दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गन्ने खेत में बदहवास मिली युवती के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। उधर, पीड़िता का मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शहर कोतवाली पुलिस ने गांव मोमिनपुर के रहने वाले आरोपी तेजराम, गजराम और रावेंद्र को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 10 अगस्त को एक युवती की गन्ने के खेत में पड़ी मिली थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में पीड़िता को मेरठ रेफर कर दिया था। अब पुलिस की जांच में सामने आया कि पीड़िता पांच माह की गर्भवती है। आरोपी तेजराम कश्यप पांच साल से शादी का झांसा देकर संबंध बना रहा था, अब आरोपी की शादी कहीं और तय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रेमिका अब प्रेमी पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। प्रेमिका के गर्भवती होने की जानकारी आरोपी तेजराम को लगी तो उसने छह अगस्त को उसे बुलाया। गन्ने के खेत में आरोपी ने अपने भाई और एक अन्य के साथ मिलकर पीड़िता का गला घोंट दिया। मरा हुआ समझकर आरोपी उसे छोड़ गए। चार दिनों तक पीड़िता गन्ने के खेत में ही पड़ी रही। अब पीड़िता का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां पर एक महिला दरोगा भी पीड़िता की देखभाल में लगी है। शहर कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता के प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें