फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मचा था शोर...पति-पत्नी को उठा ले गए दो गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जलालपुर काजी निवासी 45 वर्षीय देशराज उर्फ छोटे और उनकी पत्नी सुषमा को गुलदार के उठा ले जाने का शोर मचा। सोमवार की शाम चार किलोमीटर के दायरे में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चलाया। मंगलवार सुबह दंपती के शव बरामद होने पर गुलदार के शोर की कहानी झूठी साबित हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की शाम ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से सोमवार को सूचना दी थी कि देशराज और उसकी पत्नी सुषमा को दो अलग-अलग गुलदार उठाकर ले गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर तलाश शुरू कर दी। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे से थर्मल ड्रोन के जरिए चार किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम ने खेतों, झाड़ियों और जंगल से सटे इलाकों में ड्रोन की मदद से दोनों की तलाश की। शाम करीब पांच बजे तक अभियान चलाया लेकिन बारिश होने पर इसे रोकना पड़ा। मौसम साफ होने के बाद रात करीब आठ बजे दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम रात में भी थर्मल ड्रोन से संभावित स्थानों को खंगालती रही। मंगलवार सुबह ग्राम प्रधान ने वन विभाग और पुलिस को दोनों के शव मिलने की सूचना दी।
पहले भी मचा था गुलदार के उठा ले जाने का हल्ला, बाद में मामला कुछ और निकला
पिता ने बेटे को मारा, गुलदार को ठहराया था कसूरवार
नांगल सोती के गांव तिसोतरा निवासी सौरभ तोमर की हत्या उसके पिता सुभाष तोमर ने 15 नवंबर 2025 को कर दी। गले पर धारदार हथियार के निशान को गुलदार द्वारा बेटे को मार देने का शोर मचाया। लेकिन पुलिस की तहकीकात में हत्या सामने आई। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पिता को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

गुलदार के उठा ले जाने का मचा शोर, देहरादून में मिली महिला
किरतपुर के एक गांव निवासी एक महिला 11 नवंबर 2025 को सुबह छह बजे कूड़ा डालने के लिए घर से निकली। आधा घंटा बाद भी घर नहीं पहुंची तो गांव में गुलदार के उठा ले जाने का शोर मच गया। हालांकि पुलिस ने महिला को देहरादून से ढूंढ से निकाला।
युवती को उठाकर ले जाने का मचाया शोर
नहटौर के गांव नन्हेडा की रहने वाली एक युवती 23 अक्तूबर 2025 को खेत की मेढ़ से गायब हो गई थी। परिजनों ने युवती को गुलदार द्वारा उठाकर ले जाने का शोर मचाया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने उसकी तलाश की लेकिन बाद में पुलिस ने युवती को देहरादून से ढूंढा।
सोमवार को तीन बजे पति-पत्नी को दो गुलदार द्वारा उठाकर ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस के साथ मिलकर थर्मल ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गुलदार द्वारा उठाकर ले जाने की सूचना झूठी थी। .महेश गौतम, रेंजर वन विभाग, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें