‘नियमित होना चाहिए नलकूपों का संचालन’
धामपुर। नलकूप विभाग के उपखंड अधिकारी विजय कुमार वर्मा ने सब डिवीजन के सभी अवर अभियंताओं को निर्देशित किया है कि वे सरकार की मंशा के अनुरूप में दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करें। शिकायत का मौका नहीं आना चाहिए। उन्होंने कुओं का संचालन नियमित तौर पर करने के निर्देश दिए।
उपखंड कार्यालय में क्षेत्र के सभी अवर अभियंताओं को उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्र में करीब 208 राजकीय नलकूप है। वर्तमान में सभी नलकूप चालू है। कहीं से भी किसी नलकूप के बंद होने की शिकायत नहीं है। शिकायत मिल रही है कि कुछ किसान जानबूझकर गुलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे नलकूूूपों का पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने गुलों को नुकसान पहुंचाने वालों का पता निकाल कर उनके खिलाफ रिपोर्ट कर कार्रवाई करने को चेताया। कुओं का संचालन नियमित तौर पर होना चाहिए। इस मौके पर जेई योगेंद्र कुमार उपेंद्र कुमार, सिकंदर हयात रहमानी, अजीत प्रकाश शर्मा रहे।