फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी स्तर पर भी नहीं होना चाहिए आचार संहिता का उल्लंघन : प्रेक्षक

Mon, 01 Apr 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर लोकसभा और नगीना लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रेक्षकों ने शनिवार को अधिकारियों की मौजूदगी में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के संग बैठक की। जिसमें हिदायत दी गई कि किसी भी स्तर पर आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बिजनौर लोकसभा प्रेक्षक राहुल कुमार जैन और नगीना पंकज अग्रवाल ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए। कहा कि चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में प्रशासन और निर्वाचन आयोग का सहयोग करें। अधिकारियों को निर्देश दिए सार्वजनिक स्थानों, संपत्तियों पर किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री लगी हुई नहीं पाई जाए। प्रेक्षक (व्यय) कपिल यादव और बसंत कुमार ने दलों के प्रतिनिधियों से कहा के कि खर्च का लेखा जोखा सुव्यवस्थित रखने के साथ लेखांकन टीम के पास ऑडिट करवाना जरूरी है। व्यय लेखा के लिए एक अच्छे लेखाकार को नियुक्त किया जाए। बताया कि प्रत्याशियों के व्यय निगरानी के लिए वीएसटी द्वारा वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिले में निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, व्यय अनुवीक्षण कक्ष, स्टेटिक्स सर्विलांस टीम, उड़नदस्ता टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा, लेखा टीम तथा मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति सहित विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एडीएम अरविंद कुमार सिंह आदि समेत राज नैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें