फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वार्ड आरक्षण में नहीं है बदलाव की गुंजाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड आरक्षण में नहीं है बदलाव की गुंजाइश
विज्ञापन

बिजनौर। भले ही अभी निकाय चुनाव की तारीखों का एलान नहीं हुआ है, लेकिन प्रक्रिया आगे बढ़ती जा रही है। वार्ड आरक्षण पर मांगी गई आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। जिले में 18 निकायों के वार्डों पर 130 आपत्तियां मिलीं थीं, जिनमें एक भी स्वीकार के लायक नहीं थी। अब प्रशासन ने शासन को सूची भेज दी है। जिससे यह तय माना जा रहा है कि एक भी वार्ड के आरक्षण में बदलाव की गुंजाइश नहीं है।
नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के वार्ड में सभासद का चुनाव लड़ने के इच्छुक संभावित उम्मीदवारों ने अपना प्रचार चालू कर दिया है। जगह-जगह पोस्टर और बैनर भी दिखाई देने लगे हैं। इसके साथ ही इन्होंने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। राजनीतिक पार्टियों से टिकट मिलने के बाद सभासद का चुनाव लड़ने की सोच रहे संभावित उम्मीदवार भी जुगत मेें लगे हैं। इसके इतर शासन और प्रशासन चुुुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। पिछले दिनों शासन ने वार्ड आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की थी, जिस पर प्रशासन ने आपत्तियां मांगी।
विज्ञापन

जिलेभर की 12 नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों के वार्ड के आरक्षण को लेकर 130 आपत्तियां दर्ज की गईं। आपत्ति दर्ज कराने वाले लोग अपने वार्ड के आरक्षण को लेकर खुुश नहीं थे और बदलाव कराना चाहते थे। प्रशासन के सूत्रों की मानें तो एक भी आपत्ति ऐसी नहीं मिली, जिसे स्वीकार करते हुए उसके मुताबिक बदलाव किया जा सके। जिसके बाद प्रशासन ने सूची शासन केे भेज दी है। यह तय माना जा रहा है कि अनंतिम सूची के आधार पर ही वार्ड का आरक्षण रहेगा। जल्द ही अंतिम सूची जारी हो सकती है। हालांकि चुनाव की अधिसूचना पर अभी कोर्ट ने स्टे कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिलेभर की सभी नगर पालिकाओं से आई आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। सूची शासन को भेज दी गई है। अब अंतिम सूची शासन की ओर से जारी की जाएगी। फिलहाल कोई भी आपत्ति ऐसी नहीं मिली, जिससे वार्ड आरक्षण में कोई बदलाव हो सके।
- विनय कुमार, एडीएम प्रशासन
आपत्तियों का विवरण निकायवार
निकाय आपत्ति
बिजनौर 17
हल्दौर 11
धामपुर 0
शेरकोट 10
नहटौर 6
अफजलगढ़ 14
स्योहारा 5
नजीबाबाद 1
किरतपुर 21
चांदपुर 5
नूरपुर 0
नगीना 27
झालू 1
मंडावर 2
बढ़ापुर 7
सहसपुर 3
जलालाबाद 0
साहनपुर 0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें